फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   One time settlement plan will be applicable till 15th of April

पंद्रह अप्रैल तक लागू रहेगी एकमुश्त समाधान योजना

Sat, 03 Apr 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
One time settlement plan will be applicable till 15th of April
श्रावस्ती। विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया भुगतान की वसूली के लिए बिजली निगम एकमुश्त समाधान योजना चला रहा है। जिसे 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इसके तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज में सौ प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिले के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर पांच अप्रैल तक विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्या ने बताया कि जिले के सभी उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना की अवधि बिजली निगम की और से 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। पांच अप्रैल तक जिले के 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र भिनगा, घोलिया, लक्ष्मनपुर बाजार, भंगहा बाजार, उल्लहवा, गिलौला, इकौना, सीताद्वार व कटरा में विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में उपभोक्ताओं के त्रुटिपूर्ण विद्युत बिलों का संशोधन, खराब मीटर व नए संयोजन संबंधी शिकायतों का निस्तारण एवं उपभोक्ताओं के बिल जमा कराने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में एलएमवी-1 घरेलू व एलएमवी-5 निजी नलकूप के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए संचालित एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण की अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। इस योजना में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सभी एलएमवी-1 (घरेलू) व एलएमवी-5 (निजी नलकूप) के बकायेदारों को उनके 31 जनवरी तक के विद्युत बकाये पर सरचार्ज के रूप में लगायी गयी धनराशि में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सभी घरेलू व निजी नलकूप के बकाएदार पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही जिन विद्युत उपभोक्ताओं के बिल त्रुटिपूर्ण हैं। वह अपने विद्युत बिल को सही करा सकते हैं। यदि किसी का मीटर खराब है वह उसे बदलवा लें। जिन उपभोक्ताओं के परिसर पर मीटर नहीं लगे हैं, वह अपने परिसर पर मीटर स्थापित करा लें। अन्यथा उनकी आपूर्ति बाधित करने के साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed