{"_id":"6474efb85874376aea020bb4","slug":"one-evening-in-the-name-of-khatu-shyam-srawasti-news-c-13-1-261651-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एक शाम खाटू श्याम के नाम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एक शाम खाटू श्याम के नाम...
Tue, 30 May 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 30 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के पुरानी बाजार स्थित कसौधन धर्मशाला के निकट रविवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालाजी कांवरिया संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बरेली व दिल्ली से आए कलाकारों ने विभिन्न झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
कसौधन धर्मशाला के निकट न्यू बाला जी बाला कांवरिया संघ की ओर से एक रात खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बरेली व दिल्ली से आए कलाकारों की ओर से खाटू श्याम महाराज व बाला जी महाराज का शृंगार व झांकी प्रस्तुत की गई।
इस दौरान कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फूलों की होली सहित विभिन्न रास लीलाएं प्रस्तुत की गई। इसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
बड़े मंगल पर रात आठ बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।