फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Old man dies of Corona, 11 found infected

कोरोना से वृद्ध की मौत, 11 मिले संक्रमित

Tue, 15 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Old man dies of Corona, 11 found infected
श्रावस्ती। जिले में कोरोना का कहर तेज होता जा रहा है। इकौना कस्बा निवासी एक वृद्ध की कोरोना संक्रमण से जहां मौत हो गई वहीं मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 और मरीज मिले हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमित व्यक्तियों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही नौ लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद लोग अब भी संक्रमण के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है कि प्रतिदिन जहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है वहीं आए दिन किसी न किसी मरीज की मौत हो रही है। इकौना कस्बा निवासी कोरोना संक्रमित एक वृद्ध का लेवल वन हास्पिटल भंगहा में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बहराइच के लेवल टू अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन

बहराइच ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं मंगलवार को आई रिपोर्ट में इकौना के गौतम नगर में एक, इकौना बाईपास में एक, आजाद नगर में एक व इकौना बाजार में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं गिलौला के शाहपुरबरा में दो, सिरसिया के मेढ़किया में एक, सिरसिया बाजार में एक, जोखवा बाजार में एक व नौसहरा में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। इन सभी मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमित व्यक्ति के 200 मीटर परिधि में आने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही नौ लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इनमें इकौना के तिलकपुर में दो, भिनगा के अंसारी मोहल्ला निवासी तीन व गिलौला बाजार निवासी चार लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं है। एहतियात बरत कर ही इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। ऐसे में लोग कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed