{"_id":"688d08deddcd3285910ca9ba","slug":"old-lady-died-in-road-accident-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113107-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सड़क हादसे में वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सड़क हादसे में वृद्धा की मौत
Sat, 02 Aug 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर गिलौला के निकट शुक्रवार को एक ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया।
मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम बनगई निवासी दीपनरायन शुक्ला (25) शुक्रवार को इकौना क्षेत्र के ग्राम महादेवा परसिया जा रहे थे। बाइक पर उनकी मां अनोखा देवी (65) व सोनवा क्षेत्र के ग्राम दामूपुरवा निवासी बुआ रामरती (60) बैठी थीं।
बौद्ध परिपथ पर गिलौला क्षेत्र के ग्राम अकारा के निकट पहुंचते ही बलरामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अनोखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
गिलौला पुलिस ने बाकी दोनों घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। अनोखा देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया। दीपनरायन ने हेलमेट नहीं पहना था।