{"_id":"694302bc62855e0ea50ebf9a","slug":"officials-should-help-pensioners-in-every-possible-way-dm-shravasti-news-c-104-1-srv1004-116588-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की हर संभव मदद करें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की हर संभव मदद करें अधिकारी : डीएम
Thu, 18 Dec 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पेशनर को सम्मानित करते डीएम।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। पेंशनरों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अधिकारियों को पेंशनर की हर संभव मदद करने का निर्देश भी दिया गया।
डीएम ने कहा कि पेंशनर हमारे बीच का अभिन्न अंग हैं, इसलिए इनकी हर संभव मदद की जाए। सेवानिवृत्ति पेंशन भोगी अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं का समय सीमा के अंदर त्वरित निराकरण किया जाए। डीएम ने आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पेंशनरों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। जिले में पेंशन के जो भी मामले लंबित हैं, उनको समय से निस्तारण करें।
उन्होंने कहा कि कर्मी के सेवानिवृत होेने के छह माह पूर्व से ही पेंशन के सभी प्रपत्र पूर्ण करा लें, जिससे उन्हें सेवानिवृति के दिन ही सभी भुगतान मिल सकें। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति, पेंशनर फौजदार मिश्रा, शिवसहाय लाल श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद व बुधराम जायसवाल आदि मौजूद रहे।