फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officials and public representatives also weighed children

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी किया बच्चों का वजन

Sat, 25 Jun 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Officials and public representatives also weighed children
श्रावस्ती। जिले में चलाए जा रहे संभव अभियान के तहत सघन वजन दिवस पर शनिवार को जनप्रतिनिधियों ने आवंटित आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर बच्चों का वजन कराया। साथ ही मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से एक भी बच्चा वजन कराने से अछूता न रहे। इसकी सलाह भी दी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र नासिरगंज पहुंचकर बच्चो का वजन कराया। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह ने आंगनबाडी केन्द्र सिरसिया प्रथम, कोयलहवा एवं चैलाही पहुंचकर वजन दिवस का निरीक्षण किया। एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी केंद्र मोहम्मदापुर में संभव अभियान कार्यक्रम के तहत वजन दिवस पर बच्चों का वजन कराया। जहां बाल विकास परियोजना अधिकारी गिलौला मुकेश कुमार, मुख्य सेविका संगीता प्रसाद, आंगनबाड़ी कार्यकत्री ललिता पाठक एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए शनिवार से सघन वजन अभियान चलाया जा रहा है। 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ भिनगा के खैरीकला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी नंद लाल प्रसाद ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभियान के दौरान यह प्रयास करें कि कोई भी बच्चा तौल से वंचित न रहे। अन्यथा की स्थिति में अभियान का सफल क्रियान्वयन संभव न होगा। इसके लिए संबंधित केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिम्मेदार होंगी। इस मौके पर मुख्य सेविका मुन्नी देवी, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा के साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए चलेगा संभव अभियान
जिले में एक जुलाई से सितंबर तक संभव अभियान चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान, स्वास्थ्य जांच, संदर्भन एवं पोषण प्रबंधन है। इसकी सफलता के लिए डीएम द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने अपने स्तर से हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है। ताकि बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed