{"_id":"642b19d6d9a454c24e0e0896","slug":"officers-should-quickly-dispose-of-pending-complaints-srawasti-news-c-13-1-164037-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण करें अधिकारी
Mon, 03 Apr 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट में सोमवार को डीएम ने विभिन्न शिकायतों की समीक्षा की। आईजीआरएस पर सत्रह शिकायतें लंबित मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्यालयों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं मौजूद रह जनसुनवाई करने का भी निर्देश दिया।डीएम नेहा प्रकाश को आईजीआरएस पोर्टल पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत की दो शिकायतें मिली। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत की दो, बीडीओ इकौना की एक, बीडीओ जमुनहा की तीन, सिरसिया की एक, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी की एक, तहसीलदार जमुनहा की एक, परियोजना निदेशक की एक, प्रभारी चिकित्साधिकारी इकौना की एक, बाल विकास परियोजना अधिकारी जमुनहा की दो, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिहरपुररानी की एक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की एक शिकायत लंबित मिली। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के अंदर शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।
आपदा से बचाव के लिए सचेत ऐप का करें प्रयोग
श्रावस्ती। जिले में आने वाली आपदाओं से निपटने के लिए डीएम नेहा प्रकाश ने जिलेवासियों के नाम सोमवार अपील जारी की है। कहा कि जिलेवासी राष्ट्रीय इंटीग्रेटेड आपदा चेतावनी पोर्टल (सचेत ) का प्रयोग करें। कहा इसके माध्यम से क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे का पता चल जाएगा। कहा, इसके से स्थानीय मौसम, तापमान, वर्षा, प्रदूषण का स्तर, वज्रपात का अलर्ट तथा विभिन्न आपदाओं में क्या करें क्या न करें आदि के बारे में पता लगा सकते हैं। इसलिए जिलेवासी इस ऐप को अनिवार्य रूप से डाउनलोड करें। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया हर कोई आसानी से इस ऐप को डाउनलोड कर सकता है।