{"_id":"69af07feedd49327eb04054a","slug":"odisha-youths-body-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118567-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फंदे से लटकता मिला ओडिशा के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फंदे से लटकता मिला ओडिशा के युवक का शव
Mon, 09 Mar 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। ओडिशा के बालेश्वर जिला के नीलगिरि थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासी प्रेम शंकर मधवाल (36) का शव सोमवार की शाम संदिग्ध हालात में उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला। शव देख मंदिर के कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम शंकर श्वेतांबर जैन मंदिर में मजदूरी करते थे। वह पुराने थाने के भवन में रहते थे। अचानक उसने फांसी क्यों लगा ली, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने बताया कि शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटक रहा था। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।