फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Now Shravasti Police will be healthy and efficient

अब स्वस्थ व दक्ष होगी श्रावस्ती पुलिस

Tue, 22 Oct 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Now Shravasti Police will be healthy and efficient
भिनगा कोतवाली में योगाभ्यास करते पुलिस कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। श्रावस्ती पुलिस अब स्वस्थ व दक्ष पुलिस के फार्मूले पर तैयार हो रही है। इसके लिए मंगलवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइंस भिनगा सहित जिले के सभी थानों व पुलिस चौकियों में एक घंटे का योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्रतिदिन जिले के सभी थाना व पुलिस चौकियों में 1 घंटे योगाभ्यास कराया जाएगा। इसकी शुरूआत मंगलवार को हुई। एसपी के आदेश के बाद एएसपी बीसी दूबे के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में प्रतिसार निरीक्षक, उप निरीक्षकों सहित महिला व पुरुष आरक्षियों को योग प्रशिक्षक अरुण कुमार व सहायिका रंजीता सिंह आयुष स्वास्थ्य केंद्र संयुक्त चिकित्सालय भिनगा ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन

वहीं सिरसिया थाने में सीओ नगर डॉ. जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में थाना प्रभारी सहित सभी उप निरीक्षकों, प्रधान आरक्षियों व आरक्षियों को योगाभ्यास कराया गया। वहीं इकौना में सीओ तारकेश्वर पांडेय, भिनगा कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह, मल्हीपुर में सीओ हौसला प्रसाद व सोनवा में प्रभारी निरीक्षक बृजेश द्विवेदी सहित पुलिस चौकियों में चौकी प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को योगाभ्यास कराया। इसके साथ ही उपस्थित पुलिस कर्मियों को योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed