फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Now Leopard showing in Dharmanthpur village

अब धर्मंतापुर गांव में दिखा तेंदुआ

Sat, 03 Aug 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Now Leopard showing in Dharmanthpur village
सिरसिया (श्रावस्ती)। विभूतिनाथ मंदिर के आसपास के गांवों में तेंदुए की चहलकदमी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार रात तेंदुआ धर्मंतापुर गांव में घुस आया। जानकारी पर ग्रामीणों ने हांका लगाकर उसे जंगल की ओर भगा दिया। वहीं गांव तक तेंदुआ पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र से सटे सोहेलवा जंगल व उसके आसपास बसे गांवों में तेंदुआ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। सिरसिया थाना क्षेत्र में सोहेलवा जंगल किनारे स्थित विभूतिनाथ मंदिर के आसपास अब तक तेंदुए ने कई लोगों व मवेशियों पर हमला भी किया है। कुछ दिन पूर्व तेंदुए ने एक किशोरी को अपना निवाला भी बना लिया था।
विज्ञापन

घटना के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए मंदिर परिसर के पास पिंजरे भी लगाए गए हैं। एक तरफ जहां तेंदुए के हमले से आसपास के गांवों में दहशत है। वहीं वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए किए जा रहे प्रयास अब तक असफल रहे हैं। उधर शुक्रवार रात तेंदुआ धर्मंतापुर गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिरसिया पुलिस व वन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंची सिरसिया पुलिस व वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से हांका लगवाना प्रारंभ किया। इससे करीब दो घंटे बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के भय से ग्रामीण पूरी रात जागते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed