फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Now ECG facility will be available on the bed itself.

Shravasti News: अब बेड पर ही मिलेगी ईसीजी की सुविधा

Tue, 07 Feb 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 07 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now ECG facility will be available on the bed itself.
बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष में भर्ती किए जाने वाले रोगियों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब आपातकालीन कक्ष में दस विशेेष बेड तैयार किए गए हैं। अब यहां भर्ती होने वाले मरीजों को बेड पर ही ऑक्सीजन व ईसीजी समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मरीजों को व्यर्थ की भागदौड़ से छुटकारा मिलेगा।जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में प्रतिदिन मार्ग दुर्घटना में घायल, किसी गंभीर रोग से पीड़ित रोगियों समेत मरीज आते हैं जिन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया जाता है। आपात स्थिति में आने वाले मरीजों की जांच के दौरान उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता था। ऐसे में मरीजों के साथ ही तीमारदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। डॉक्टर भी जांच व इलाज के दौरान असहज रहते थे।
विज्ञापन

आपातकालीन कक्ष में मरीजों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत पहले आपातकालीन कक्ष में पोर्टेबल एक्सरे मशीन की स्थापना कराई गई थी। अब दस बेड का वार्ड तैयार कर मरीजों को एक्सरे के साथ ही ईसीजी व ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

आपात स्थिति मेें अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच के लिए इधर9उधर नहीं ले जाना पड़ेगा। रोगियों को जांच व इलाज की सभी सुविधाएं बेड पर ही मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय खत्री, प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed