फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Not taking interest in adopting TB patients

Shravasti News: टीबी मरीजों को गोद लेने में नहीं ले रहे रुचि

Fri, 01 Sep 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 01 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Not taking interest in adopting TB patients
- आठ माह में टीबी मुक्त हुए 479 मरीज, 1,115 का हो रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। सरकार की अपील के बाद भी निजी अस्पताल, चिकित्सक व जनप्रतिनिधि टीबी मरीजों को गोद लेने में रुचि नहीं ले रहे हैं। वर्तमान में जिले में 1,115 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि विगत आठ माह में 479 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
केंद्र सरकार ने देश को 2025 तक टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान भी चलाया जा रहा है। सरकार की ओर से जनप्रतिनिधियों, निजी चिकित्सकों व अस्पतालों, व्यापारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं से टीवी मरीजों को गोद लेने की अपील की गई है। वहीं निजी अस्पतालों को टीबी मरीजों को गोद न लेने पर उनका लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी भी दी गई थी, जो जिले में बेअसर है। एक तरफ जहां निजी चिकित्सक व अस्पताल सहित जनप्रतिनिधि टीबी मरीजों को गोद लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अधिकारी भी इसके प्रति गंभीर नहीं हैं। जिले में 1,593 टीबी मरीज पंजीकृत कर उनका इलाज शुरू किया गया था। इनमें से 479 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1,115 का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन्होंने लिया गोद
डीएम ने तीन, सीडीओ ने दो, सीएमओ ने चार, डीटीओ ने आठ, विभिन्न सरकारी चिकित्सकों ने 31, तीन एनजीओ ने 57, सरकारी कर्मचारियों ने 42, दो व्यापारियों ने बीस, उद्योग व्यापार संगठन ने 25, सोशल वर्कर ने छह तथा एक निजी चिकित्सक ने पांच टीबी मरीजों को गोद लिया है। जबकि किसी भी जनप्रतिनिधि अथवा अस्पताल की ओर से किसी मरीज को गोद नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेते गोद तो बढ़ता आत्मबल
गोद लेने से मरीजों का आत्मबल बढ़ता है। उन्हें लगता है कि समाज के लोग उनके साथ हैं। वहीं गोद लेने वाले उन्हें पोषण सहायता के साथ ही इलाज व खानपान में मदद भी करते हैं। -डाॅ. केके वर्मा, डीटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed