फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nominations from Three April for panchayat elections, voting on 15

पंचायत चुनाव के लिए तीन से नामांकन, 15 को मतदान

Fri, 26 Mar 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Nominations from Three April for panchayat elections, voting on 15
श्रावस्ती। जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए तीन अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जबकि दो मई को मतगणना कराई जाएगी। आज शनिवार को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव अधिसूचना जारी होने क साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री भी प्रारंभ हो जाएगी। चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों की धड़कन अचानक तेज हो गई है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए तीन व चार अप्रैल सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन कराया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 5 व 6 अप्रैल सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा। उम्मीदवारी (नाम) वापस लेने के लिए सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी दिन शाम तीन बजे से प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। जबकि 15 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। जबकि मतों की गणना दो मई को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जिले में चुनाव अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही जिला पंचायत सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्रों की बिक्री आज से ही प्रारंभ हो जाएगी। चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों की जहां धड़कनें तेज हो गईं हैं। वहीं शुक्रवार से ही आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। जिसका कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी टीके शिबु ने सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed