{"_id":"6127cb568ebc3ec7777a2479","slug":"nomination-today-for-the-election-of-district-planning-committee-srawasti-news-lko5928680175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति के चुनाव के लिए नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति के चुनाव के लिए नामांकन आज
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार 27 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम टीके शिभु ने बताया कि जिला पंचायत के सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों को चुनने के लिए नामांकन पत्र शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक भरे जा सकेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच भी उसी दिन शाम चार बजे के बाद से कार्य समाप्ति तक होगी। नाम वापसी 31 अगस्त सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक होगी। किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी होने पर मतदान तीन सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। मतगणना व परिणाम की घोषणा भी उसी तिथि को होगी।
उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जिला योजना समिति के निर्वाचन की संवेदनशीलता के दृष्टिगत नामांकन व मतगणना स्थल न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्ष को बनाया गया है। यह पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उप जिलाधिकारी भिनगा राजेश कुमार मिश्र कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहते हुए सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।