फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nodal officer nominated for drinking water problem solution

पेयजल समस्या समाधान के लिए नोडल अधिकारी नामित

Fri, 24 Apr 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer nominated for drinking water problem solution
श्रावस्ती। इस बार ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या के निदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके साथ ही विकास खंडवार नोडल अधिकारियों को भी नामित किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी यशु रुस्तगी के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जिला व विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। साथ ही वहां नोडल अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। लोग संबंधित नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर पर काल कर अथवा उनके व्हाट्सएप नंबर पर पेयजल समस्या से संबंधी शिकायतें दर्ज करा कर उसका निराकरण करा सकते हैं। इसके लिए नामित नोडल अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें नोडल अधिकारी जमुनहा जितेंद्र नाथ दूबे खंड विकास अधिकारी 9454464853, कर्मचारी जमुनहा रविकुल राम नागराज लेखाकार 9792537403, नोडल अधिकारी हरिहरपुररानी यशोवर्धन सिंह खंड विकास अधिकारी 9454464854, कर्मचारी हरिहरपुररानी सुरेश कुमार राव वरिष्ठ सहायक 9628674231 को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नोडल अधिकारी गिलौला रामप्रकाश शर्मा खंड विकास अधिकारी 9454464856, कर्मचारी गिलौला अफजाल अहमद वरिष्ठ सहायक 9125426690, नोडल अधिकारी इकौना राघवेंद्र तिवारी खंड विकास अधिकारी 9554464857, कर्मचारी इकौना मीना सिंह वरिष्ठ सहायक 7570886442 को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सिरसिया सतीश चंद्र त्रिपाठी खंड विकास अधिकारी 9454464855, कर्मचारी सिरसिया अभय कुमार मिश्र वरिष्ठ सहायक 8840708026 को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्हें निर्देश दिया गया है कि वह कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध करें। इसके साथ ही तत्काल उनका निराकरण भी करें। जिससे जिलेवासियों को पेयजल की दिक्कत न होने पायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed