{"_id":"602172f08ebc3e4b2d79278e","slug":"no-tolerance-for-development-work-dm-srawasti-news-lko56381144","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते डीएम।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में शिथिलता को अक्षम्य बताते हुए अधिकारियों को टीम भावना से काम करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि जिले के विकास के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से कई विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अधिकारी इसे पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाएं। साथ में यह भी ध्यान रखें कि जन कल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र वंचित न रहे। निर्माणाधीन विकास कार्यों को संबंधित विभागीय अधिकारी अपने देख रेख में गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूरा कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुरूप प्रगति संतोषजनक न मिलने पर लोक निर्माण विभाग, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, पंचायती राज, ग्राम विकास, महिला कल्याण, समाज कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, कौशल विकास मिशन, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स, उद्योग, श्रम, खादी ग्राम उद्योग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा के दौरान यह पता चला कि गोल्डेन कार्ड के तहत उपचारित रोगियों की संख्या कम है।
विज्ञापन
साथ ही इस काम को देख रहे अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयनाथ न खुद बैठक में आए और न ही उन्होंने अपना कोई प्रतिनिधि भेजा। जिससे इसकी समीक्षा नहीं हो सकी। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से जवाब तलब किया है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, उप निदेशक कृषि कमल कटियार, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, डीसी एनआरएलएम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।