फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   No positive found, two people become healthy

नहीं मिला कोई पॉजिटिव, दो लोग हुए स्वस्थ

Wed, 27 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
No positive found, two people become healthy
श्रावस्ती। जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। जबकि गिलौला के कटहा निवासी एक व जमुनहा के दुर्गापुरवा निवासी एक व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुआ। जिन्हें एहतियात बरतने का निर्देश देकर घर भेजा गया है। जिले में अब तक 218571 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 217943 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

इनमें से 1357 लोग संक्रमित मिले। जिले में कोरोना के चलते अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। मौजूदा समय कुल 19 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 205 पहुंच चुकी है। इनमें से सात कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें भिनगा में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed