फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   No needy food should be deprived of it, take care

कोई भी जरूरतमंद खाद्यान्न से न रहे वंचित, रखें ध्यान

Sun, 26 Apr 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
No needy food should be deprived of it, take care
श्रावस्ती। जिले में कोविड-19 हॉस्पिटल, आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने के साथ डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल कर्मियों के रहने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। जिले में 25 अप्रैल तक कुल 1002 व्यक्तियों को अस्पतालों में क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 361 लोगों को तय समय के बाद होम क्वारंटीन के लिये भेज दिया गया है। इन्हें अगले 14 दिन तक घर में एकांतवास में रहने की हिदायत भी दी गई है। इसके साथ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिले में कोई भी जरूरतमंद खाद्यान्न से वंचित न रहे इसका ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने मीडिया को जारी रिपोर्ट में कहीं। उन्होंने बताया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 7225 व्यक्तियों को क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं शहरी क्षेत्र के 168 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। जिले में 25 अप्रैल तक 384 संदिग्धों का परीक्षण करने के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा को एल1 लेवल का अस्पताल बनाया गया है। इसमें कोरोना संक्रमित मरीज की चिकित्सा से संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर 6 होटलों को चिह्नित किया गया है, जिसमें चिकित्सा स्टाफ को ठहराने की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिले का कोई भी जरूरतमंद खाद्यान्न से वंचित न रहे। इसका ध्यान रखा जाए। इस महामारी से बचाव के लिए जिलेवासी लॉकडाउन का पालन करें। लोग अपने घर मेें स्वच्छ व सुरक्षित रहें। जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति संबंधी कंट्रोल रूम में 15 शिकायतें मिली थी। इनमें से 12 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। जिले में पंजीकृत कुल 13390 श्रमिकों के सापेक्ष 12973 श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से 1000 रुपये प्रति व्यक्ति सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति जिनके पास भरण पोषण का कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है, उनकी संख्या कुल 20321 है। जिनके सापेक्ष 7840 लोगों को डीबीटी के माध्यम से 1000 रुपये प्रति व्यक्ति सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी तीनों हॉटस्पॉट जोन के गांवों में प्रोटोकाल के मुताबिक सभी कार्य किए जा रहे हैं। लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए डोर टू डोर वस्तुएं मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed