{"_id":"6acfc583ab972f0b230a8a15","slug":"nine-players-from-the-district-selected-in-state-level-kabaddi-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123810-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: प्रदेशस्तरीय कबड्डी में जिले के नौ खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: प्रदेशस्तरीय कबड्डी में जिले के नौ खिलाड़ी चयनित
Wed, 14 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद और खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रदेशस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए श्रावस्ती के नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
जिला क्रीड़ा सचिव आशीष कुमार ने बताया कि गोरखपुर में 14 से 17 अक्तूबर तक प्रदेशस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कबड्डी प्रतियोगिता 15 से 17 अक्तूबर के बीच खेली जाएगी। 17 वर्षीय बालक वर्ग में जगतजीत इंटर कॉलेज के संदीप कुमार गोस्वामी और विवेक कुमार तिवारी तथा अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के उत्कर्ष का चयन हुआ है। वहीं, 19 वर्षीय बालक वर्ग में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के ओमप्रकाश यादव, नवरतन कुमार, मनीष कुमार, शोभित कुमार, उमेश कुमार और प्रिंस कुमार चयनित हुए हैं। खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेलप्रेमियों में उत्साह है।