फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nine more positive, eight discharged

नौ और मिले पॉजिटिव, आठ किए गए डिस्चार्ज

Mon, 31 May 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Nine more positive, eight discharged
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप अभी थमा नहीं है। सोमवार को आई रिपोर्ट में नौ और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4407 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 126 एक्टिव मामले हैं। वहीं आठ लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार भले ही धीमी पड़ चुकी हो। लेकिन अभी थमी नहीं है। सोमवार को आई रिपोर्ट में सिरसिया निवासी रामसूरत, सुरेमा व सोनम कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही रेवली बागवानी निवासी नंद कुमार, गिलौला के मनोहरचक निवासी दिनेश कुमार व किरन देवी, इकौना के चौगवां निवासी श्याम किशोर, राजेश व जगदीश कोरोना संक्रमित मिले। वहीं आठ लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 350169 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 348951 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 4407 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 35 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मौजूदा समय जिले में कुल 126 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 83 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 19, गिलौला में 4, भंगहा में 6, जमुनहा में 9, सिरसिया में 24 व भिनगा में 21 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि जिले में में अब तक आरटीपीसीआर द्वारा 162123, एंटीजेन टेस्ट किट द्वारा 186919 तथा ट्रूनाट मशीन द्वारा 350169 जांचें कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। कोविड-19 से घबराएं नहीं, धैर्य से काम लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed