फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   NHM employees registered their protest by wearing black armbands.

Shravasti News: काली पट्टी बांध एनएचएम कर्मियों ने जताया विरोध

Mon, 05 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 05 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
NHM employees registered their protest by wearing black armbands.
जिला चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शन करते चिकित्सक।
श्रावस्ती। मांगों के समर्थन में एनएचएम के संविदा कर्मियों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक ने बताया कि तीन दिन तक विरोध प्रदर्शन चलेगा। उन्होंने चेताया कि सरकार ने मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। जिला महामंत्री डॉ. सतीश चौधरी ने कहा कि कोविड महामारी से लेकर टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन, संचारी व गैर संचारी रोग नियंत्रण समेत राष्ट्रीय कार्यक्रमों में संविदा कर्मियों की अहम भूमिका है। इसके बावजूद उनकी मांगों पर पहल नहीं की जा रही है। कर्मियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा, महंगाई भत्ता, गैर जिला स्थानांतरण और अनुकंपा नियुक्ति समेत अन्य मांगें उठाईं। निर्णय न होने पर आठ, नौ व 10 अक्तूबर को कार्य बहिष्कार कर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed