कटरा (श्रावस्ती)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) इकौना में नवनियुक्त शिक्षकों का दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। द्वितीय फेज के चार चक्रों के इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को जिले की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।
डायट इकौना में नवनियुक्त शिक्षकों का दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। शिक्षकों को द्वितीय फेज में चार चक्रों में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों का स्वागत परिचय के साथ ही जिले की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सह-प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने उन्हें शासन स्तर पर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
वरिष्ठ प्रवक्ता कौशल किशोर व सूर्यकांत त्रिपाठी ने तय समय सारिणी के अनुरूप संदर्भदाता की जानकारी दी। रेनू ने ध्यानाकर्षण मॉड्यूल, ई- पाठशाला और शिक्षण योजना के बारे में बताया। इस मौके पर गिरीश प्रसाद मिश्र, दिव्य प्रताप, इमरान अहमद, जीतेन्द्र कुमार, गिरीश प्रसाद मिश्र सहित सभी प्रशिक्षक मौजूद रहे।