फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   nephew dies in road accident, uncle serious

मार्ग दुर्घटना में भांजे की मौत, मामा की हालत गंभीर

Sun, 27 Mar 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
nephew dies in road accident, uncle serious
इकौना (श्रावस्ती)। भिनगा-इकौना मार्ग स्थित लोनियनपुरवा के निकट शनिवार देर रात मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मोटर साइकिल सवार भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खदरा के मजरा पठान पुरवा निवासी शाहरुख खान (20) पुत्र मुस्लिम खान अपने मामा ऐईलूद्दीन (30) पुत्र इकबाल खान के साथ मोटरसाइकिल से शनिवार को अपनी बहन बेबी के घर बहराइच के थाना रिसिया गया था। जहां से दोनों देर रात बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही शाहरुख खान मोटरसाइकिल लेकर भिनगा-इकौना मार्ग स्थित इकौना देहात के लोनियन पुरवा के निकट पहुंचा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल होकर मार्ग किनारे खड्ड में गिर गए। जहां पूरी रात खड्ड में पड़े रहे।
विज्ञापन

रविवार को भोर आसपास के ग्रामीण अपने खेत की ओर जा रहे थे। तब उन्होंने देखा कि खड्ड में दोनो घायल पड़े हुए हैं। इसकी सूचना गांव के लोगों ने इकौना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी उप निरीक्षक धर्मराज ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक द्वारा शाहरुख खान को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि ऐईलुद्दीन की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय बहराइच रेफर कर दिया गया। जहां से बाद में उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed