{"_id":"62b5f337ea5f291236214d35","slug":"nepali-liquor-recovered-two-cases-registered-srawasti-news-lko6366771117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली शराब बरामद, दो मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली शराब बरामद, दो मामले दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली शराब की तस्करी आम हो गई है। शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने नेपाल सीमा से सटे गांव में जांच कर 166 सीसी नेपाली शराब बरामद की है। इस मामले में आबकारी टीम ने दो मामले भी दर्ज किए हैं। जिसकी जांच चल रही है।
भारतीय क्षेत्र में शराब मंहगी है। यही नहीं यहां शराब की दुकान खुलने से लेकर बंद होने तक का समय निश्चित है। जबकि देखा जाए तो जिले में शराब की मांग अधिक है। इस मांग को पूरा करने व ग्राहकों को कम पैसे में शराब परोसने के लिए जिले में नेपाल से शराब की तस्करी की जाती है। यह शराब नेपाल से जंगलों के रास्ते या फिर राप्ती नदी से नौकाओं के सहारे लाई जाती है। जिसे सीमावर्ती क्षेत्रों में बेचा जाता है।
इस अवैध व्यापार की जानकारी जब आबकारी टीम को हुई तो आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने जमुनहा के सागर गांव व गंगा भागड़ में दबिश देकर यहां छिपाई गई 166 सीसी नेपाली देशी शराब बरामद की। इस मामले में टीम ने दो मामले भी पंजीकृत किए हैं। जिला आबकारी अधिकारी पीके गिरी ने बताया कि नेपाल से शराब तस्करी कर लाए जाने की सूचना मिली थी। इसी पर डीएम के निर्देश पर छापा मारा गया। जिसमें अवैध नेपाली शराब बरामद हुई है। (संवाद)