{"_id":"5ea312ad8ebc3e9025769363","slug":"neither-social-distancing-nor-lockdown-srawasti-news-lko5189658200","type":"story","status":"publish","title_hn":"न सोशल डिस्टेंसिंग और न लॉकडाउन का ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न सोशल डिस्टेंसिंग और न लॉकडाउन का ख्याल
विज्ञापन
जमुनहा में दोनों पटरी पर खुली दुकान व जुटी भीड़।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप रोकने के लिए भले ही पूरे देश में लॉकडाउन लागू हो, फिर भी जिले में लोग इसके प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। प्रमुख बाजार से लेकर खेत खलिहानों तक लोग सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। उधर नियमों का अनुपालन कराने के लिए पुलिस कर्मी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं।
कोरोना महामारी पूरे देश में अपना कहर बरपा रही है। इससे श्रावस्ती भी अछूता नहीं रहा। जिले में भी तीन लोगों में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चिलचिलाती धूप में भी मुस्तैद रह लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद लोगों पर इसका कुछ खास असर दिखाई नहीं दे रहा है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के आला गांव निवासी दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद क्षेत्र के ही प्रमुख वीरगंज बाजार में लोग सोशल डिस्टेंसिंग को दर किनार कर झुंडों में एक साथ खड़े देखे जा रहे हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र के किसान गेहूं की कटाई व मड़ाई में भी सामाजिक दूरी का जरा भी ख्याल नहीं रख रहे हैं। और न ही मास्क व गमछा का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिन भर खुल रहीं दुकानें
जिले में तहसील प्रशासन की ओर से दुकान खोलने के लिए रोष्टर जारी किया गया है। इसके तहत सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक एक दिन बाई पटरी की दुकान खुलेगी तो दूसरे दिन दाईं पटरी की दुकानें खुलनी हैं। इसके बावजूद जमुनहा के वीरगंज बाजार में आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है। दुकानदार चोरी छिपे पूरे दिन दुकान खोल कर सामान बेच रहे हैं। इसकी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो रही है।