{"_id":"61042e018ebc3e58694aca54","slug":"negligence-in-construction-work-will-not-be-tolerated-srawasti-news-lko589187379","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सिरसिया के लक्ष्मनपुर बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका शुक्रवार को डीएम ने सीडीओ के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को दुरुस्त करने व निर्माण कार्य में तेजी लाकर उसका जल्द से जल्द संचालन प्रारंभ कराने का निर्देश दिया।
सिरसिया विकास क्षेत्र व भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया है। जिसके लिए नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस नवनिर्मित भवन का शुक्रवार को जिलाधिकारी टीके शिबु ने मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा अस्पताल में कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया। साथ ही मौजूद लोगों को कोविड-19 अस्पताल के अनुरूप अस्पताल में सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसे 52 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। जहां ऑक्सीजन गैस प्लांट लग चुका है।
अस्पताल में ऑक्सीजन गैस पाइप लाइन सप्लाई के लिए वायरिंग का काम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अन्य अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए अभी से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएं। ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग हो सके। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरती जाए। अन्यथा की स्थिति में यदि खामियां मिलीं तो संबंधितों के विरुद्ध जांच कराकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट विनोद कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।