{"_id":"6817bcee3e3857923909ae6c","slug":"neet-ug-11-candidates-skipped-the-exam-shravasti-news-c-104-1-srv1004-111037-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट यूजी : 11 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट यूजी : 11 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Mon, 05 May 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 05 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा से पूर्व बायोमीट्रिक कराते परीक्षार्थी।
श्रावस्ती। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भिनगा में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन किया गया। इसमें 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 456 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
नीट के लिए भारत सरकार की ओर से केंद्रीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। यहां पर सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इसके बाद दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा कराई गई। इसमें 467 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 456 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रधानाचार्य राज मंगल यादव ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी व सुरक्षित तरीके से परीक्षा संपन्न कराई गई है। इस दौरान मेटल डिटेक्टर, जैमर, सीसीटीवी माध्यम से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। साथ ही बायोमैट्रिक के माध्यम से परीक्षार्थियों का सत्यापन भी किया गया। परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं पाया गया।