{"_id":"5e51646a8ebc3ef391430895","slug":"nanhu-was-killed-to-grab-money-srawasti-news-lko5100196171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये हड़पने के लिए की थी नान्हू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये हड़पने के लिए की थी नान्हू की हत्या
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। अंधरपुरवा घाट पुल के निकट स्थित गुमटी में मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। मामले में युवक के भाई की तहरीर पर इकौना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था। इसका शनिवार को खुलासा करते हुए इकौना पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में जेल भेज दिया है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम अंधरपुरवा निवासी नान्हू (38) पुत्र रामरूप राप्ती के अंधरपुरवा घाट पुल के निकट गुमटी में रहता था। विगत शनिवार को संदिग्ध हालात में उसका शव गुमटी में मिला था। नान्हू की मौत को संदिग्ध मानते हुए उसके भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए इकौना पुलिस को तहरीर भी दी थी। इस पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
इस मामले में पुलिस ने अंधरपुरवा निवासी राजकुमार व कैलाश को गिरफ्तार किया है। पूछतांछ में दोनों ने गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि 05 दिसंबर 2019 को नान्हू ने जमीन बेचकर अपने बैंक खाते में तीन लाख रुपये जमा किया था। नान्हू की शादी नही हुई थी। इन रुपयों को हड़पने के नियत से दोनों नान्हू के साथ धर्मपुर चौराहा स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र पर गए। जहां से उन्होंने एक लाख 40 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन
वहीं 08 फरवरी को दोबारा 40 हजार रुपये निकलवाए गए। इन रुपयों को हड़पने के लिए 14 फरवरी की रात नान्हू की गुमटी से सटी कैलाश की मछली की दुकान पर बैठ कर दोनों ने उसको अधिक मात्रा में शराब पिलाई। इसके बाद नान्हू अपनी गुमटी में जाकर सो गया। मध्य रात के करीब दोनों ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गुमटी में रजाई ओढ़ाकर दोनों भाग गये।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक इकौना मनोज पांडे, क्राइम ब्रांच प्रभारी विमलेश कुमार सिंह, एसआई राजेन्द्र कनौजिया, विद्यासागर पांडे, आरक्षी अख्तर आलम, दीपचन्द व राकेश कुमार यादव को सम्मानित किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को जिला कारागार बहराइच भेजा गया है।