फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   NA

Shravasti News: मार्ग निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 05 Feb 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 05 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
NA
जमुनहा (श्रावस्ती)। जिले वासियों की आस्था का केंद्र जगपति धाम मंदिर को जाने वाला मार्ग बदहाल है। प्रतिदिन यहां सैकड़ों अनुयायियों का आना-जाना रहता है। उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मार्ग निर्माण की मांग को लेकर समर्थकों व ग्रामीणों ने रविवार को महंत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। जमुनहा तहसील क्षेत्र के हरिहरपुररानी ब्लाॅक अंतर्गत ककरदरी जंगल में राप्ती नदी के तट पर स्थित जगपति धाम मंदिर जाने के लिए मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। यह मंदिर वर्ष 1982 में राप्ती नदी के लक्ष्मणपुर बैराज के निर्माण के समय चर्चा में आया था। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर पर ध्यान न दिए जाने के कारण दिन में होने वाला राप्ती बैराज का निर्माण रात में ढह जाता था। यह सिलसिला कई दिनों तक चला और बाद में तत्कालीन अधिकारियों ने रात में चौकीदार की तैनाती कर इसकी रखवाली भी कराई। इसके बाद भी दिन का निर्माण रात में ढह जाता था।
विज्ञापन

कुछ पुरोहितों सहित तत्कालीन मंदिर के पुजारी पहाड़ी बाबा की सलाह पर पहले मंदिर निर्माण कराकर बैराज का निर्माण प्रारंभ कराया, तब निर्माण पूरा हुआ। तभी से मंदिर का महत्व काफी बढ़ गया। नवरात्र में हजारों आम दिनों में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। इसके बाद भी मंदिर जाने वाले करीब 300 मीटर मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। रविवार को महंत रीता गिरी के नेतृत्व में ग्रामीणों व अनुयायियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित गोशाला का पशुपालन विभाग से सुरक्षित कराने, गोवंशों के स्वास्थ्य व चारा, प्रकाश आदि की व्यवस्था कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed