फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mustafa arrived to find his father's political land

पिता की सियासी जमीन तलाशने पहुंचे मुस्तफा

Mon, 16 Mar 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mustafa arrived to find his father's political land
इकौना में बैठक करते मुस्तफा आरिफ। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। अपने पिता राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां की सियाशी जमीन तलाशने सोमवार को उनके पुत्र मुस्तफा आरिफ श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने अपने पिता के विश्वस्त रह चुके लोगों से मुलाकात भी की। वह यहां अपने लिए राजनीतिक जमीन की संभावनाओं को देख रहे हैं। गौरतलब है कि आरिफ मोहम्मद खां बहराइच लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन

आरिफ मोहम्मद खां का नाम बहराइच व श्रावस्ती की राजनीति में आज भी सम्मान के साथ लिया जाता है। वह बहराइच लोकसभा सीट से तीन बार 1964 में कांग्रेस से, 89 से जनता दल व 96 में बसपा से सांसद थे। उस समय श्रावस्ती का भिनगा व इकौना विधानसभा क्षेत्र बहराइच लोकसभा क्षेत्र का ही अंग हुआ करता था। यहीं से आरिफ मोहम्मद खां की राजनीतिक पारी का पतन भी हो गया था।
विज्ञापन

लंबे अरसे बाद उन्हें भाजपा ने केरल का राज्यपाल बनाया। इसी के बाद परिवार में आरिफ मोहम्मद खां की समाप्त हुई विरासत को फिर से खड़ा करने की कवायद भी शुरू हुई। इसी कवायद के तहत सोमवार को आरिफ मोहम्मद खां के बड़े पुत्र मुस्तफा आरिफ ने श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। लंदन से ला ग्रेजुएट मुस्तफा आरिफ ने यहां अपने पिता के विश्वस्त लोगों को एक छत के नीचे एकत्र कर उनसे राजनीतिक चर्चा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह यहां के राजनीतिक गुण-गणित को समझाना चाहते हैं। खुलकर तो नहीं लेकिन दबे मन से अपने पिता के विश्वस्त लोगों के माध्यम से अपनी सियासी पैठ बनाने की मंशा भी जाहिर की। इसी के साथ ही वह बहराइच के एक अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी जनता का मन को टटोल रहे हैं। वह विधानसभा क्षेत्र भी बहराइच लोकसभा क्षेत्र का अंग हुआ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed