फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   murder

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

Mon, 10 Feb 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
murder
श्रावस्ती। रामपुर ककरा के मजरा खाले ककरा निवासिनी विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के कमरे में पड़ा मिला। जानकारी होते ही पहुंचे मृतका के परिवारीजनों ने भिनगा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भिनगा भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मल्हीपुर के ग्राम बनगाई निवासी तसव्वर ने अपनी पुत्री सूफिया बानो (22) का विवाह दो वर्ष पूर्व भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर ककरा के मजरा खाले ककरा निवासी रियाज पुत्र जिब्रील के साथ किया था। रविवार शाम सूफिया की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के कमरे में पड़ी मिली। इसकी सूचना रियाज ने ससुराल वालों का दी, उसने बताया कि सूफिया ने रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। जब तक मायके वाले मौके पर पहुंचते, ससुरालीजानों ने शव नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए भिनगा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा डॉ. जंग बहादुर यादव के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल अरविंद कुमार मिश्र ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता तसव्वर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति रियाज, ससुर जिब्रील व सास के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद ससुरालीजन घर छोड़कर मौके से फरार हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed