फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Munkki was killed due to love affair and property

प्रेम संबंध व संपत्ति के लालच में हुई थी मुनक्की की हत्या

Thu, 17 Sep 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Munkki was killed due to love affair and property
श्रावस्ती। खालेककरा गांव में रविवार रात धारदार हथियार से मुनक्की देवी की हत्या कर दी गई थी। वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में मृतका की पुत्री ने अपने प्रेमी के पिता व उसके भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। इसका खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध व संपत्ति के लालच में प्रेमी ने उसकी सास के धोखे में मुनक्की देवी की हत्या कर दी थी। जिसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खालेककरा गांव में रविवार रात धारदार हथियार से मुनक्की देवी पत्नी ब्रह्मा की हत्या कर दी गई थी। जबकि ब्रह्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में मृतका की पुत्री शीला ने गांव निवासी अपने प्रेमी कांशीराम के पिता बालकराम पुत्र सुग्गू व उसके भाई अमरजीत पुत्र बालकराम के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। इसका खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने हत्यारोपी बालकराम को खाले ककरा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व घटना के समय पहने कपड़े को बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या के अनुसार मृतका की पुत्री शीला का प्रेम संबंध बालकराम के पुत्र कांशीराम से चल रहा था, लेकिन बालकराम शादी के लिये तैयार नहीं था। शादी के प्रयास में शीला की मां मुनक्की देवी बालकराम के नजदीक आ गई। मुनक्की देवी शीला की शादी के लिए जमीन भी देने को तैयार थी, लेकिन इसके लिए उसकी सास रघुराई नहीं मान रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के एक दिन पूर्व मुनक्की देवी की रिश्तेदारी में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इसमें मुनक्की देवी को जाना था, लेकिन उसकी जगह उसकी सास चली गई। वहीं जिस स्थान पर उसकी सास रघुराई देवी रोज सोती थी, रविवार रात वहां मुनक्की देवी सो गई। देर रात में पहुंचे बालकराम ने सास के धोखे में मुनक्की देवी की हत्या कर दी। हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर है। जिसके विरुद्ध भिनगा, सिरसिया थाने में हत्या के प्रयास सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed