{"_id":"63ebc716b4ca8d6c0e017536","slug":"municipality-bhinga-will-be-covered-by-solar-energy-srawasti-news-c-13-1-88052-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: सौर ऊर्जा से आच्छादित होगी नगर पालिका भिनगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: सौर ऊर्जा से आच्छादित होगी नगर पालिका भिनगा
Tue, 14 Feb 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा जल्द ही बिजली के स्थान पर सौर ऊर्जा से आच्छादित होगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। पहले चरण में नगर क्षेत्र को पूरी तरह से सोलर प्लांट स्थापित कर उससे जोड़ा जाएगा। ताकि यह माॅडल नगर पालिका के रूप में विकसित हो सके।यह बातें मंगलवार को डीएम नेहा प्रकाश ने सौर ऊर्जा नीति के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने सोलर रूफटॉप योजना के तहत घरेलू कनेक्शन के अनुसार सोलर प्लांट के पंजीकरण व स्थापना के लिए समिति के सदस्यों को निर्देशित किया। उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व आश्रम पद्धति विद्यालयों की छतों पर सोलर प्लांट की स्थापना करने के लिए वरिष्ठ परियोजना अधिकारी यूपी नेडा को निर्देशित किया।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा से समन्वय बनाकर प्रथम फेज में क्षेत्र में पूर्ण रूप से सोलर प्लांट की स्थापना कराकर मॉडल के रूप में विकसित करें। इसके बाद नगर पंचायत इकौना क्षेत्र में भी सोलर की स्थापना की जाए। सोलर रूफ टॉप योजना के तहत एक से तीन किलोवाट तक 14 हजार 588 प्रति किलो वाट की दर से केंद्रीय अनुदान दिया जाएगा। जबकि 5 हजार रुपये प्रति किलो वाट की दर से अधिकतम 30 हजार रुपये का अनुदान राज्य सरकार देगी। उन्होंने बताया कि चार से 10 किलो वाट तक केंद्र सरकार 7294 रुपये प्रति किलो वाट का अनुदान देगी। उन्होंने बताया कि एक किलो वाट के प्लांट से चार यूनिट प्रतिदिन विद्युत पैदा होती है। इस प्लांट से प्रतिमाह 120 यूनिट विद्युत की बचत होगी। जिलेवासी विभाग की वेबसाइट पर पंजीयन कराकर लाभ ले सकते हैं। बैठक का संचालन वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नेडा सुरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत डीपी सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डा. अनीता शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद