{"_id":"5ff0a2f68ebc3e3c8e59f6ee","slug":"monkey-terror-in-village-four-including-three-children-become-victims-srawasti-news-lko5578357154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में बंदर का आतंक, तीन बच्चों समेत चार बने शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में बंदर का आतंक, तीन बच्चों समेत चार बने शिकार
विज्ञापन
बंदर के हमले में घायल अर्पित
- फोटो : SRAWASTI
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। तुलसीपुर गांव में आया एक बंदर आतंक का पर्याय बनता जा रहा है। जिसने शनिवार को खेल रहे तीन बचों को काट कर घायल कर दिया। घायल बच्चों को परिवारीजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिले में मौजूदा समय हाड़ कंपाऊ ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम पड़ने वाले घने कोहरे व रात में गिरने वाले पाले के कारण ठंड से बेहाल जानवर अब हिंसक हो रहे हैं। ये लोगों को अपने कोप का भाजन बना रहे हैं। ऐसा ही कुछ सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर में देखने को मिला। जहां आए एक बंदर ने शनिवार को घर के बाहर खेल रही तुलसीपुर निवासिनी प्रियांशी (5) पुत्री बृजबिहारी, राज वर्मा (6) पुत्र रमन वर्मा, अर्पित सेठ (2) पुत्र दिनेश सेठ को काट कर घायल कर दिया। जिन्हें परिवारीजन निजी चिकित्सक के पास ले गए हैं।
वहीं दो दिन पूर्व बंदर ने शांती देवी पत्नी सत्यनारायण वर्मा को भी जख्मी कर दिया था। इस बारे में वन दरोगा संजय ओझा ने बताया कि जिले में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड के कारण जानवर हिंसक हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह ऐहतियात बरतें। रही बात बंदर को पकड़ने की तो इसके लिए कोई सरकारी बजट नहीं आता है। यदि गांव के लोग चंदा इकट्ठा कर लें तो पकड़ने वाले को बुलाकर बंदर को पकड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
आज होगी बैठक
श्रावस्ती। श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट सेवा क्षेत्र के बैनर तले नई कार्य समितियों का गठन किया जाएगा। इसमें शामिल सदस्य प्रत्येक गांव मे जाकर हिंदू समाज को श्रीराम जन्मूभूमि मंदिर निर्माण को इसके लिए वातावरण सृजन करेंगे। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए धन की कमी नहीं है। लेकिन प्रत्येक परिवार को इससे जोड़ने के लिए एक अभियान बनाकर विश्व हिंदू परिषद कार्य करेगा। इसके लिए आज रविवार को दोपहर बारह बजे परमहंस मंगलदास इंटर कॉलेज लेंगड़ी गूलर व 11 बजे जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रत्येक ग्राम का प्रतिनिधित्व होगा। यह जानकारी श्रवण कुमार द्विवेदी ने दी है।