फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mobile banned at polling booth yet video goes viral

पोलिंग बूथ पर मोबाइल प्रतिबंधित फिर भी वीडियो वायरल

Sun, 27 Feb 2022 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mobile banned at polling booth yet video goes viral
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव के दौरान पोलिंग बूथों पर कैमरा, मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध था। जिसका जिले में अनुपालन नहीं हुआ। कई मतदाताओं ने जहां अपने मताधिकार का प्रयोग करते व वीवीपैट में दिख रही पर्ची का फोटो व वीडियो वायरल किया। घटना की जानकारी के बाद एक व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

मतदान दिवस के दिन रविवार को पोलिंग बूथों पर मोबाइल, कैमरा व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह से प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाया गया था। इतना ही नहीं बूथों पर तैनात एजेंटों को भी मोबाइल आदि ले जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। कुछ बूथों पर जहां मतदाताओं को मोबाइल ले जाने से रोका जा रहा था। वहीं कुछ बूथों पर मतदाता चोरी छिपे मोबाइल लेकर पहुंचे। जिनके द्वारा किसे वोट किया गया। इसकी न सिर्फ फोटो खींची गई। बल्कि इसका वीडियो भी बनाया गया। इतना ही नहीं इन फोटो व वीडियो को उनके द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी डाला गया।
विज्ञापन

ऐसा सिर्फ एक आधा नहीं सैकड़ों की संख्या में देखने को मिला। जिसमें स्टेटस लगाने वालों ने अपने पसंदीदा पार्टी व प्रत्याशी को मत देते हुए फोटो व वीडियो वायरल किया। इस बीच गनीमत यह रही कि यह वीडियो किसने बनाया अथवा किसका है। उसकी सूरत दिखाई नहीं दे रही थी। इसकी सूचना के बाद जिला प्रशासन की ओर से एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है। जिसका मोबाइल नंबर 8127519335 है। इसके द्वारा एक वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed