{"_id":"5e9f166a8ebc3e90470ce83f","slug":"mmediately-inform-those-who-come-from-outside-srawasti-news-lko5185588116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने वालों की तत्काल दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने वालों की तत्काल दें सूचना
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना का कोई स्थायी इलाज अथवा टीका अब तक विकसित नहीं हुआ है। सामाजिक दूरी अपना कर ही इस बीमारी को मात दी जा सकती है। ऐसे में जिलेवासियों से अपील है कि वह गैर प्रांत व महानगरों से आने वालों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, जिससे उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग कराकर यह पता लगाया जा सके कि वह व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है अथवा नहीं।
यह बातें मंगलवार को जिलाधिकारी ने यशु रुस्तगी ने जिलेवासियों के नाम जारी अपील में कहीं। डीएम ने अपील की है कि यदि किसी ग्राम, नगर अथवा शहर में कोई व्यक्ति बाहर से आया दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाना व अस्पताल में दें, जिससे उनकी स्क्रीनिंग कराकर यह पता लगाया जा सके कि वह कोरोना से संक्रमित तो नहीं है। डीएम ने यह भी अपेक्षा की है कि यदि संबंधित व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की कोई सूचना नहीं दी जा रही है तो उसके संबंध में थाने में सूचना देकर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए बाध्य किया जाए। क्योंकि सभी के सहयोग से ही जिले को कोरोना से मुक्त रखा जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 से बचाव व राहत से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों, सभासदों एवं समाजसेवी तथा बुद्धिजीवी वर्गों से भी अपील की है कि वह इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी वैध या अवैध रूप से संक्रमित व्यक्ति जिले में दाखिल न होने पाए। यदि कोई भी व्यक्ति वैध या अवैध रूप से दाखिल भी हो जाता है तो तत्काल संबंधित थाने या चिकित्सालय में उसकी सूचना उपलब्ध कराएं, जिससे उसका मेडिकल चेकअप कराकर कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
डीएम ने कहा है कि इस महामारी को रोकने के लिए जिलेवासी बताये गए उपायों का पालन अनिवार्य रूप से करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें, खांसते या छींकते समय मुंह पर रुमाल व टिश्यू पेपर रखे, हाथों को कम से कम 20 सेकेंड तक बार-बार साबुन से धोएं, मास्क या मास्क के स्थान पर स्वच्छ गमछा, तौलिया, दुपट्टा या रुमाल का प्रयोग करें, घर में रहे, सुरक्षित व स्वस्थ रहें।