फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   mmediately dispose of pending applications of Sumangala

सुमंगला के लंबित आवेदनों का तत्काल करें निस्तारण

Fri, 30 Jul 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
mmediately dispose of pending applications of Sumangala
कलेक्ट्रेट सभागार मं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा बैठक करते डीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार शाम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला के आवेदन अधिक से अधिक कराने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित आवेदन पत्रों के तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी टीके शिबु ने संबंधित विभागों को योजना का ग्राम पंचायत स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, एएनएम के माध्यम से प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मातृत्व वंदना योजना का विशेष तौर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें, जिससे कि लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें। बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पता चला कि सभी पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्रों को आवेदित कराने तथा पात्र लाभार्थियों का नियमानुसार सत्यापित कराने के पूर्व में निर्देश दिये गए थे। जिसका पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर से लंबित आवेदनों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। साथ ही दो दिवस में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मातृत्व वंदन योजना एवं दो बच्चों के बाद नसबंदी कराये गए लाभार्थियों की सूची मुख्य चिकित्साधिकारी से सूचना प्राप्त कर पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र भरवाने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को वर्तमान में सीएचसी/पीएचसी पर जन्म लेने वाली बालिकाओं के आवेदन पत्र सीएचसी/पीएचसी पर तत्काल भरवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, उपजिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी, तहसीलदार भिनगा श्रीराम प्यारे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभुराम चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed