{"_id":"6a1b2fd75aa6eaf9d00e3224","slug":"mla-will-bear-the-cost-of-treatment-of-injured-teenager-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120517-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: घायल किशोर के इलाज का खर्च उठाएंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: घायल किशोर के इलाज का खर्च उठाएंगे विधायक
Sun, 31 May 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 31 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
आंधी में घायल हुए अमित के परिजनों से जानकारी लेतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग । -संवाद
श्रावस्ती। जिले में 13 मई को आई आंधी के दौरान गिरी पेड़ की डाल की चपेट में आकर घायल हुए अमित गुप्ता (13) के घर शनिवार को विधायक रामफेरन पांडेय व डीएम अन्नपूर्णा गर्ग पहुंचीं। दोनों ने अमित का कुशलझेम जाना।
विधायक रामफेरन पांडेय ने अमित को 11 हजार रुपये नकद भेंट किए और पूरे इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने राइजिंग बहराइच ग्रुप द्वारा मदद के लिए इकट्ठा किए गए 28 हजार रुपये व आपदा विभाग की ओर से 16 हजार रुपये नकद भेंट किए।
इसके साथ ही डीएम ने रेडक्रॉस की ओर से व्हील चेयर, कमोड चेयर, वाकर और छड़ी आदि सहायक उपकरण भी दिए। उन्होंने अमित की विधवा मां को आवास उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायल बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी ली गई है।
विज्ञापन
डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि आपदा प्रबंधन टीम शुरुआत से ही परिवार के संपर्क में थी। प्राथमिक उपचार से लेकर सर्जरी तक प्रशासन ने परिवार की मदद की। इस दौरान एसडीएम पीयूष जायसवाल, रेडक्रॉस सचिव अरुण कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।