फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Minister in charge inspected the embankment, jail and market under construction

प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन तटबंध, जेल व मंडी का किया निरीक्षण

Wed, 27 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge inspected the embankment, jail and market under construction
श्रावस्ती। जिले के प्रभारी मंत्री जश्न-ए-आजादी के महापर्व गणतंत्र दिवस पर भिनगा आए थे। जिन्होंने भिनगा में निर्माणाधीन गल्ला मंडी, जिला कारागार सहित जमुनहा के मधवापुर घाट पर बन रहे तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

जमुनहा के मधवापुर घाट के निकट हो रहे तटबंध निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि सरकार निर्माण कार्यों में पूरी पारदर्शिता चाहती है। तटबंध निर्माण में कहीं कोई कमी न रहे। क्योंकि यदि खामियां रहीं तो बरसात व बाढ़ के दौरान आसपास के ग्रामीणों व किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि जांच में किसी प्रकार की कोई कमी मिली तो न सिर्फ संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी बल्कि कार्यदायी संस्था को काली सूची में डाला जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे के साथ भिनगा में बन रहे जिला कारागार सहित एसएसबी मुख्यालय खरगौरा में हो रहे गल्ला मंडी निर्माण स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से अतिशीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, जिलाधिकारी टीके शीबू, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे तथा भाजपा जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed