फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Migrants blocked Buddhist circuit due to hunger

भूख से बेहाल प्रवासियों ने जाम किया बौद्ध परिपथ

Sat, 30 May 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Migrants blocked Buddhist circuit due to hunger
इकौना (श्रावस्ती)। जम्मू से शुक्रवार को इकौना लौटे प्रवासियों को स्क्रीनिंग सेंटर में न तो खाना मिला और न ही नाश्ता। इससे नाराज प्रवासी मजदूरों ने देर शाम स्क्रीनिंग सेंटर के सामने बौद्ध परिपथ जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रवासी वापस स्क्रीनिंग सेंटर लौटे। जहां देर रात उनकी थर्मल स्क्रीनिंग हुई।
विज्ञापन

इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज को स्क्रीनिंग सेंटर बनाया गया है। जहां शुक्रवार दोपहर करीब 100 प्रवासी मजदूरों का जत्था जम्मू प्रांत से वापस पहुंचा। इसमें शामिल महिला, पुरुष व बच्चों को देर शाम तक न तो भोजन पानी दिया गया और न ही नाश्ता। इतना ही नहीं उनकी शाम तक थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं की गई।
विज्ञापन

ऐसे में भूख से बेहाल प्रवासियों ने परिवार संग मिलकर स्क्रीनिंग सेंटर के बाहर बौद्ध परिपथ पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रवासियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस व तहसील तथा स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने के बाद भी प्रवासी नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी राजेश मिश्रा ने प्रवासियों को समझा बुझा कर शांत कराया। उन्होंने सभी प्रवासी मजदूरों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद माने प्रवासी मजदूर स्क्रीनिंग सेंटर वापस लौटे जहां देर रात तक उनकी थर्मल स्क्रीनिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed