फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Middlemen should not interfere in paddy purchasing centers

धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का न हो हस्तक्षेप

Thu, 31 Dec 2020 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Middlemen should not interfere in paddy purchasing centers
कटरा (श्रावस्ती)। प्रदेश के सहकारिता मंत्री बुधवार की शाम श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने इकौना स्थित श्रावस्ती विधायक के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का हस्तक्षेप रोका जाए।
विज्ञापन

प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा बुधवार शाम इकौना स्थित श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय के घर पहुंचे। जहां उन्होंने जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों की ऑनलाइन खतौनी, आईडी, बैंक खाता के अतिरिक्त केंद्र पर तौल कराने आए उसके रिश्तेदार की भी आईडी लेकर लेखपाल एवं समिति के सचिव व अन्य एजेंसियों से सत्यापित कराने के बाद धान की तौल कराई जाए।
विज्ञापन

जिससे बिचौलिए धान केंद्र पर अनुचित लाभ न ले सके । बलरामपुर व श्रावस्ती के कुछ क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान के स्टाक को गोदामों से तत्काल ट्रांसपोर्टर के माध्यम से हटवा कर मिल भिजवाया जाए। उन्होंने किसानों की फसल की तौल जारी रखने व उनको फसल का उचित मूल्य निर्धारित दरों पर ऑनलाइन भुगतान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व केंद्र प्रभारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बहराइच के पयागपुर प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष अजीत त्रिपाठी ने सहकारिता मंत्री से कहा कि श्रावस्ती की इकौना तहसील व बहराइच के पयागपुर विकास क्षेत्र की न्याय पंचायत बभनियावां व विशेषरगंज की न्याय पंचायत बालापुर बहराइच में ही शामिल है।

इसमें पड़ने वाली सभी ग्राम पंचायतों को तहसील व थाना इकौना में शामिल किया जाए तो यहां रहने वाले लोगों को सहूलियत होगी। इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, जिला सहायक निबंधक राजकुमार शुक्ला, पीसीएफ जिला प्रबंधक सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed