फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   'Michhami Dukkadam' resonates in Kshama Vani Mahotsav

Shravasti News: क्षमा वाणी महोत्सव में गूंजा ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’

Sun, 04 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 04 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
'Michhami Dukkadam' resonates in Kshama Vani Mahotsav
दिगंबर जैन मंदिर में क्षमा वाणी महोत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अति​थि व अन्य। 
कटरा। दिगंबर जैन मंदिर परिसर में रविवार को क्षमा वाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता मंदिर अध्यक्ष संजीव जैन ने की। मुख्य अतिथि राजीव जैन टीकमगढ़ ने महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। संजीव जैन ने कहा कि दस धर्मों व रत्नत्रय की आराधना से मन निर्मल होता है। क्षमाभाव आत्मा का स्वरूप है, जो करुणा, मैत्री और सहअस्तित्व का संदेश देता है। उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि अश्विन कृष्ण प्रतिपदा को क्षमा वाणी पर्व मनाया जाता है। पूजन के बाद श्रद्धालु परस्पर क्षमा मांगते हैं। उन्होंने ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ का अर्थ जाने-अनजाने की गलतियों के लिए क्षमा याचना और क्षमा करना बताया। महिला मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान श्रेयांश, नवीन, मनीष, सुनील व सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed