फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Message given to stay healthy by doing yoga

योग करके निरोग रहने का दिया संदेश

Mon, 21 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Message given to stay healthy by doing yoga
पुलिस लाइन में योग करते पुलिस कर्मी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य लोगों ने योग करके निरोग रहने का संदेश दिया है। इस दौरान एसएसबी कैंप, पुलिस लाइन, सहित कई अन्य स्थानों पर सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। जबकि कुछ अधिकारियों ने अपने ही आवास पर अकेले ही योग किया।
विज्ञापन

कोविड काल में इम्युनिटी पावर सहित अन्य समस्याओं को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ा। इसी बीच यह खुलकर आया कि योग ही कोरोना सहित कई अन्य बीमारियों को दूर कर सकता है। इसी संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए जिले में सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय पर सामूहिक योग शिविर आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता कमान अधिकारी चिरंजीव भट्टाचार्य ने की। वहीं भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के विभिन्न कैंपों में योग शिविर आयोजित हुए। जिसमें एसएसबी के जवानों के साथ कुछ अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार योग से रहे निरोग का संदेश देते हुए पुलिस लाइन में योग शिविर आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने की। इस दौरान प्रशिक्षु जवानों के साथ अन्य अधिकारियों को योग प्राणायाम की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हमें पौष्टिक भोजन के साथ ही योग और ध्यान की भी जरूरत है। विभिन्न योगासान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए कुछ योगासन को अपने दैनिक कार्यों में जरूर शामिल करें। यह योगासन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर आपके फेफड़ों को भी मजबूती देंगे। साथ ही आपके शरीर को लचीला भी रखेंगे। सभी योगासन बिना किसी बाहरी वस्तु या लोगों के संपर्क में आए आसानी से कर सकते हैं। इसमें सेतुबंध आसन व पाद हस्तासन को रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सर्वाधिक लाभदायक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग से 24 घंटे रहता तनावमुक्त
योग का प्रशिक्षण आईएएस ट्रेनिंग के दौरान मिला था। तभी से लगातार योग कर रहा हूं। योग से कई लाभ देखने को मिले। एक तो 24 घंटे तनाव मुक्त रहता हूं। मेरे संतुलित जीवन का राज ही योग है। इससे मुझे आत्मविश्वास से भरा सकारात्मक नजरिया मिलता है। इससे मैं लोगों से अधिक आत्मीयता से मिल पाता हूं।
-टीकेशिबु डीएम
योग से सकारात्मक होता जीवन
विगत 15 वर्षों से योग कर रहा हूं। इसका लाभ यह रहा कि इस दौरान मुझे किसी भी औषधि की आवश्यकता नहीं पड़ी। यूं कहें कि इन 15 वर्षों में मेरे ऊपर दवा का खर्च शून्य रहा। योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीें है बल्कि मन का व्यायाम है। इससे जीवन सकारात्मक हो जाता है।
-बीसी दुबे, एएसपी
वैकल्पिक चिकित्सा का मिला लाभ
मैं विगत दो वर्षों से योग कर रहा हूं। इसका प्रभाव है कि मैं स्वस्थ हूं। तनाव पर भी नियंत्रण है। इससे मेरे अंदर कई बदलाव भी हुए। इससे वैकल्पिक चिकित्सा का लाभ भी मिला।
-ईशान प्रताप सिंह, सीडीओ
शारीरिक समस्याओं से मिला छुटकारा
कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण स्वप्रेरित होकर योग की शरण में गई थी। उन समस्याओं से छुटकारा मिला। इसके साथ ही अब पहले की अपेक्षा ज्यादा ऊर्जावान रहती हूं। योग से मेरे अंदर एक अद्भुत आत्म विश्वास आ गया।

-सीमा बौद्ध
योगाभ्यास
कर लोगों को किया जागरूक
महा प्रजापति गौतमी भिक्षुणी प्रशिक्षण केंद्र श्रावस्ती में बौद्ध भिक्षु देवेंद्र की अध्यक्षता में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षुओं ने कपाल भांती, बर्जिका पद्मासन आदि योगाभ्यास किया। वहीं टीचर कॉलोनी इकौना में योग शिक्षक राम बिहारी बाजपेई की अध्यक्षता में लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान योग शिक्षक ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि योग करने से व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी रहता है। जो भी व्यक्ति प्रत्येक दिन योगा करता है। वह सदैव स्वस्थ व निरोग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed