फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mercury stable, people shivering with cold wave

पारा स्थिर, शीत लहर से कांपे लोग

Fri, 27 Dec 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mercury stable, people shivering with cold wave
मार्ग किनारे जल रहे अलाव के सहारे लोग व पशु। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार को भी सूरज नहीं दिखाई दिया। लगातार चल रही बर्फीली हवा ने गलन काफी बढ़ा दी है। पारा चार डिग्री सेल्सियस से कम पर स्थिर बने होने के कारण लोग ठंड से कांपते नजर आए। ठंड का असर अब आम जनजीवन पर दिखाई देने लगा है। तराई व कछार में बसे गांव के लोग राहत के लिए पूरे दिन अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

तराई में पूस की रात गरीबों पर कहर बरपा रही है। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ लगातार चल रही पश्चिमोत्तर सर्द हवा से ठिठुरन काफी बढ़ गई है। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को भी मौसम का पारा चार डिग्री सेल्सियस से नीचे स्थिर रहा। इस दौरान विद्यालय खुले होने के कारण जहां बच्चों को ठंड से कांपते हुए विद्यालय आने जाने को विवश देखा गया।
विज्ञापन

वहीं विद्यालयों में बच्चे व शिक्षक ठंड से बचने का जुगत करते नजर आए। इस ठंड का असर अब गरीब व मजदूर पेशा लोगों पर भी पड़ने लगा है। लगातार चल रही शीत लहर को देखते हुए जहां लोग भवन निर्माण आदि कार्य से पीछे हटने लगे हैं। वहीं मजदूरी की आस में नगरीय क्षेत्र में आने वाले लोग अलाव न जलने के कारण ठंड से कांपते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि तापमान में अभी उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। कोहरे का दौर अभी जारी रहने की संभावना है, लोग ठंड से बचने के लिए एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed