फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mercury crossed 42 degrees, fire rained from the sky

Shravasti News: पारा 42 डिग्री पार, आसमान से बरसी आग

Mon, 22 May 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 22 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mercury crossed 42 degrees, fire rained from the sky
श्रावस्ती। जेठ की दोपहरी में अब तराई की धरती भी तपने लगी है। तपती दोपहरी की तपन का एहसास देर शाम तक लोगों को परेशान करता रहा। दिन का पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से आसमान से आग बरसती महसूस हुई। सूरज की तपिश व उमस भरी गर्मी से सोमवार को सभी परेशान बेहाल रहे। इस दौरान सूखे जलाशय व खराब हैंडपंपों के कारण हो रही पेयजल की किल्लत ने लोगों की परेशानी को कई गुना बढ़ाया।
विज्ञापन


सूरज की शरीर झुलसाती धूप के साथ ही गर्म पछुआ हवाओं के कारण लोग दिन भर घरों से बाहर निकलने से गुरेज बरतते दिखे। इस कारण दोपहर में शहर की प्रमुख सड़कें व गलियां सन्नाटे में नजर आई। चढ़ते पारे के साथ ही बढ़ी बिजली की खपत के कारण शुरू हुई अघोषित बिजली कटौती ने भी भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी को बढ़ाए रखा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डा. विनय कुमार ने बताया कि फिलहाल गर्मी का प्रकोप अभी लोगों को सताएगा। आने वाले दिनों में दिन के साथ ही रात के तापमान भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed