फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Meena in MA Home Science and Mansi Topper in Sociology

एमए गृह विज्ञान में मीना और समाजशास्त्र में मानसी टॉपर

Sat, 18 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Meena in MA Home Science and Mansi Topper in Sociology
श्रावस्ती। स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। जिसमें महाविद्यालय में संचालित एमए गृह विज्ञान, समाजशास्त्र और अंग्रेजी विषयों में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम से छात्रों के चेहरे खिल गये।
विज्ञापन

स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में एमए गृहविज्ञान में मीना वर्मा 80 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में अध्ययनरत 16 छात्राओं में सर्वश्रेष्ठ रहीं। वहीं एमए समाजशास्त्र में मानसी शुक्ला ने 65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में अध्ययनरत नौ छात्राओं में सर्वश्रेष्ठ रहीं। इसी प्रकार अंग्रेजी विषय में अध्ययनरत दो छात्राओं ने अच्छा अंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया। महाविद्यालय में गृहविज्ञान विषय में अध्ययनरत 16 छात्राओं में सभी ने प्रथम श्रेणी पाकर कॉलेज का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से समाजशास्त्र में भी नौ छात्राओं में केवल एक छात्रा ही द्वितीय श्रेणी पर रही बाकी सभी ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया। एमए में संचालित तीनों विषयों में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर न केवल कॉलेज का मान बढ़ाया है। बल्कि इस पिछड़े क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सिम्मी तिवरी ने कहा कि अब श्रावस्ती की छात्राएं बढ़चढ़ शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहीं। सभी छात्राओं को बधाई देते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed