{"_id":"5e908d768ebc3e77b257b6fe","slug":"medical-quarantine-224-people-sent-home-srawasti-news-lko5171918149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल क्वारंटीन 224 लोगोें को भेजा गया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल क्वारंटीन 224 लोगोें को भेजा गया घर
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए देश में लॉकडाउन किया गया था। इसके बावजूद गैर प्रांतों से जिले में 253 लोग अपने घरों को लौटे थे। जानकारी के बाद इन लोगों को प्रशासन की ओर से मेडिकल क्वारंटीन में रखा गया था। इनमें से 14 दिन के बाद 224 लोगों को होम फालोअप के लिए भेजा गया है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 4269 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन में रखा गया है, जबकि नगरीय क्षेत्र में 1742 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। जिले में 14 क्वारंटीन सेंटर संचालित हैं, जहां पर क्वारंटीन में रखे जाने वाले व्यक्तियों के लिए भोजन, नाश्ता, पेयजल, सैनिटाइजर, मास्क एवं साबुन आदि की सभी रोजमर्रा की व्यवस्थाएं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान उन्होेंने अब तक कंट्रोल रूम में आई समस्याओं एवं शिकायतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनके निस्तारण का विवरण भी तलब किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जेपी चौहान को निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम में आई सभी छोटी-बड़ी समस्याओं व शिकायतों को पंजीकृत किया जाए। साथ ही उनका निस्तारण भी गुणवत्ता पूर्ण ढंग से किया जाए, जिससे बार-बार अपनी समस्याओं को लेकर संबंधितों को फोन न करना पड़े। डीएम के कंट्रोल रूम में निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय एवं जिला आपदा सलाहकार गफ्फार हुमायूं भी मौजूद रहे।