{"_id":"699f39d47152239675030cd8","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118293-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
Wed, 25 Feb 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
घुमना गांव में विवाहिता की मौत के बाद विलखते परिजन
जमुनहा/ तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र के घूमना गांव निवासी मोना (26) का शव मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में घर में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बुधवार की सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
परिजनों ने बताया कि मोना खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों कर ली, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। बताते चलें कि मोना का विवाह छह साल पहले अंकित कुमार के साथ हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंचे जमुनहा चौकी प्रभारी योगेंद्र बाबू ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी गई है। मायके पक्ष के लोग अगर कोई तहरीर देते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।