{"_id":"62b4a6bda8056055de0ff00e","slug":"married-woman-murdered-with-a-knife-srawasti-news-lko636535512","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
श्रीनगर गांव में महिला की मौत के बाद मौजूद पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर अपने मायके आई विवाहिता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिसकी लाश गुरुवार सुबह घर पर लगे नल के पास पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर निवासी कामता प्रसाद साहू ने अपनी पुत्री पूनम (20) का विवाह एक वर्ष पूर्व बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवारा निवासी राहुल पुत्र सुकई के साथ किया था। जो कुछ समय से बीमार चल रही थी। पूनम को ससुराल से विदा कराने उसका भाई अमृत लाल सिसवारा गया था। जहां से 15 जून को पूनम अपने भाई अमृत लाल के साथ मायके श्रीनगर आई थी। कामता प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को पूनम के ससुर सुकई लाल, पति राहुल व रिश्तेदार सुरेश आदि श्रीनगर मेरी बेटी को विदा कराने आए थे। उसका दामाद राहुल कोई काम नहीं करता है। राहुल मेरी बेटी पूनम को रुपये, सोने की चेन के लिए मारता पीटता व आये दिन प्रताड़ित किया करता था। मंगलवार शाम को राहुल अपने साथ आए लोगों संग रात को परिवार सहित खाना खाकर आंगन में चारपाई पर सोया था। गुरुवार सुबह पीड़ित ने देखा कि पूनम की लाश नल के बगल में पड़ी थी। जिसके गले में चाकू से गोदकर हत्या करने के निशान भी मौजूद थे। जबकि राहुल रात में ही अपने परिवार के साथ फरार हो गया था।
परिवारीजनों ने इसकी सूचना यूपी डायल 100 पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसपी अरविंद कुमार मौर्य व सीओ भिनगा ने परिवारीजनों से मिलकर घटना का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता कामता प्रसाद की तहरीर पर उसके पति राहुल, ससुर सुकई, सास व बहराइच कि ही थाना मटेरा के ग्राम परसपुर निवासी केशव राम के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।