{"_id":"6893a51ae19355d8c5097876","slug":"married-woman-dies-father-accuses-of-murder-shravasti-news-c-104-1-srv1002-113203-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 07 Aug 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। ग्राम पंचायत मुड़कट्टा निवासी साफिया बेगम (22) की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैंं। वहीं, साफिया के पिता अब्बास ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पिता ने बताया कि उन्होंने सफिया का निकाह एक साल पहले गुलाम जिलानी के साथ किया था। निकाह के समय उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से उपहार भी दिए थे। आरोप लगाया कि इसके बाद भी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। उसकी हत्या कर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया है।
अब्बास ने बताया कि उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजकुमार सरोज ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।